बलौदा : स्कूल ग्राउण्ड में छिपकर ग्राहकों को शराब पिलाने की ... - CG Sandesh

बलौदा : स्कूल ग्राउण्ड में छिपकर ग्राहकों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

बलौदा पुलिस ने 30 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर स्कूल ग्राउण्ड में छिपकर ग्राहकों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया. मुखबिर की सुचना के बाद पुलिस स्कूल ग्राउण्ड बलौदा पहुंची. स्कूल के बाजू में राधेश्याम बैठे दिखा जिसके पास कुछ व्यक्ति खडे दिखे, पुलिस को देखकर ग्राहक भाग गये स्कूल ग्राउण्ड में स्कूल के बाजू में बैठा व्यक्ति राधेश्याम उर्फ जरी भोई पिता स्व0 सुकरू भोई निवासी शांति नगर डीपापारा बलौदा का ग्राहकों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. पुलिस ने राधेश्याम को गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 02 नग डिस्पोजल गिलाश, 02 नग पानी पाउच बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी राधेश्याम उर्फ जरी भोई पिता स्व0 सुकरू भोई उम्र 58 साल का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. प्रकरण जमानतीय होने से एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें