महासमुंद जिला में कायाकल्प योजना का ताज सिंघनपुर स्वास्थ्य केंद्र के नाम
बसना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे के मार्गदर्शन में व बीएमओ डॉक्टर जे पी प्रधान ,बीपीएम डोलचंद नायक बीईटीओ श्याम लाल सिदार के समन्वय से हेल्थ वैलनेस सेंटर सिंघनपुर कायाकल्प योजना में महासमुंद जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कारों का ताज अपने नाम किया है विदित हो कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में भी महासमुन्द जिला में सर्वप्रथम पुरस्कृत किया जा चुका है कायाकल्प योजना में हेल्थ वैलनेस सेंटर को प्रथम पुरस्कार में एक लाख रूपए की राशि प्रदान किया जाएगा यहां का स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों पर खरा उतरा है एवं यहां पर मरीज प्रसव हेतु इस आशा व विश्वास के साथ आते हैं कि इस संस्था पर उनका समुचित इलाज और देखभाल हो पाएगा यहां पर कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई कुलदीप, उपेंद्र प्रधान, सीएचओ वर्षा रानी मलिक का टीम वर्क का ही परिणाम है कि यह स्वास्थ्य केंद्र महासमुंद जिला में अपना एक विशिष्ठ पहचान बना कर रखा है।