नाराजगी, इस्तीफा और बीजेपी को झटका : मुख्यमंत्री बघेल की मौज... - CG Sandesh

नाराजगी, इस्तीफा और बीजेपी को झटका : मुख्यमंत्री बघेल की मौजूदगी में नंदकुमार साय कांग्रेस में होंगे शामिल

बीजेपी के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय के इस्तीफे के बाद पार्टी में खलबली मच गई है. नंद कुमार के इस फैसले के बाद कुशाभाऊ ठाकरे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दिग्गज नेताओं मीटिंग की।

नंद कुमार दिल्ली से रवाना हो गए हैं और वहां से रायपुर आकर कांग्रेस भवन में सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। वहीं, इस बीच कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।



नंदकुमार साय ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस भी बदल दिया है

कांग्रेस विधायक ने कहा कि नंदकुमार साय का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। BJP में आदिवासी नेताओं की उपेक्षा हो रही है। BJP के कुछ नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। समय आने पर सब मालूम हो जाएगा। वहीं, नंदकुमार साय ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस भी बदल दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘उम्र नहीं है, बाधा मेरी…मेरे रक्त में अब भी ताप है। नंदकुमार साय आज 11 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। छग कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा – आज (सोमवार) 1 मई, सुबह 11:00 बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, राजीव भवन रायपुर में एक प्रख्यात व्यक्तित्व कांग्रेस में शामिल होगा। कहा जा रहा है कि नंद कुमार सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें