बसना : हमारे बारे में पुलिस में सूचना दिये हो कहकर की मारपीट, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
बसना के बस स्टैंड के पास दो लोगों ने रास्ता रोककर अश्लील गली गलौज करते हुए मारपीट की. वार्ड नं. 13 निवासी मनमीत सिंह सलूजा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल को मनमीत सिंह सलूजा और उसकी भाभी घर जा रहे थे. करीबन 03:30 बजे वे बस स्टैण्ड के पास पहुँचे थे तभी अशीष अग्रवाल व अमीत अग्रवाल ने अपनी गाडी को सामने अड़ाकर उन्हें रोक दिया और हमारे बारे में पुलिस में सूचना दिये हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मनमीत सिंह सलूजा को मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी दिये.
घटना को देखकर मनमीत सिंह सलूजा की भाभी बीच बचाव करने लगी तब उसे भी गाली गलौज कर मारपीट किये और बदतमिजी किये. शिकायत में बताया गया है की अशीष अग्रवाल ने जब भी मिलोगे जान से मार दूंगा कहकर धमकी भी दी है. अशीष अग्रवाल और अमीत अग्रवाल के द्वारा कपडा भी फाडा गया है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अशीष अग्रवाल और अमीत अग्रवाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.