पटेवा : मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 1 मई को पटेवा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति एक लाल काला रंग के HF डिलक्स क्रमांक CG06 GL 4315 में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब परिवहन करते झलप से छिलपावन रोड में आने वाला है.

सुचना के बाद पुलिस सर्विस रोड़ झलप के पास पहुंचकर HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GL 4315 का इंतजार कर रही थी. कुछ समय बाद झलप की ओर से HF डिलक्स क्रमांक CG06GL4315 में एक व्यक्ति सवार होकर आते दिखा जो अपने मोटर सायकल के टंकी के उपर में एक काला पीला रंग का बैग रखा था. पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम शंकर सहिस पिता सेलहू सहिस उम्र 35 साल निवासी कोमा, थाना खल्लारी, महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला बताया.

पुलिस ने उसके कब्जे से बैग के अंदर कुल 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल भरी हुई जुमला 5400 एमएल शराब कीमती 2400 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक लाल काला HF डिलक्स क्रमांक CG06GL4315 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 30,000 रूपये जुमला कीमती 32,400 रूपये को जप्त किया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी शंकर सहिस को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें