महासमुंद : विगत माह ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने वाले लगभग 1000 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा स्पीड बाइकर्स, दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट एवं गलत दिशा में चलाने वाले, मालवाहक वाहन में सवारी बिठाने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने दिए निर्देश
तेज रफ्तार बाइक चालको के विरुद्ध विगत दिवस 15 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5700₹ समन शुल्क वसूल किया गया
लगातार यातायात पुलिस व थाना पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन चेकिंग अभियान
1 मई को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे महोदय के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) राजेश देवांगन की उपस्थिति में यातायात बल के साथ महासमुंद शहर के मुख्य चौंक- कांग्रेस चौक, बड़ौदा चौक, ब्रीज तिराहा एवं बीटीआई गार्डन के पास मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों जैसे:- शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज गति से वाहन चलाना, नाबालिग के द्वारा वाहन चलाना, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, मालवाहक गाड़ी में सवारी बिठाना, बिना नंबर के वाहन चलाना, ओवरलोड वाहन चलाना, स्टंट बाइकर्स इत्यादि का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 15 वाहन चालक को के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5700₹ समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों, संकेतों एवं ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने समझाईश दी गई।