CG : मिर्च मांगने के बहाने घर घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मिर्च मांगने के बहाने पीड़िता के घर घुसा था जहां उसने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया. कटघोरा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12 बजे मिर्च मांगने के बहाने मंगल गोस्वामी उसके घर आया और उसे अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर उससे दुष्कर्म किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी मंगल गोस्वामी की पतासाजी शुरू कर दी. और पांच घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें