सिंघोड़ा : पथराव रोकने गयी पुलिस पर हुआ हमला, भागना पड़ा जान ब... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : पथराव रोकने गयी पुलिस पर हुआ हमला, भागना पड़ा जान बचाकर, 10 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज.

सिंघोड़ा थाने में पदस्थ 2 आरक्षक और वाहन चालक को एक गाँव में 8-10 महिला पुरुषों ने लाठी डंडे व पत्थर से मारपीट की. आरोपियों ने डायल 112 वाहन के सामने के शीशे को भी तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने 8-10 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सिंघोडा थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ संजय यादव ने अपनी शिकायत में बताया है कि 1 मई को रात करीब 9:44 बजे C-4 से इवेंट आया कि ग्राम रक्सा में नारायण प्रसाद पटेल के घर पथराव हो रहा है तब 112 वाहन चालक सुरज बरिहा एवं आरक्षक गिरीश भोई के साथ ग्राम रक्सा गये.

वे ग्राम रक्सा के गली के पास पहुंचे थे तभी गाडी का लाईट देखकर ग्राम रक्सा के अज्ञात 8-10 महिला पुरूष लाठी डंडा लेकर पुलिस वालों की तरफ मारने पीटने के लिये दौड़ने लगे तब 112 वाहन चालक भीड़ को देखकर गाडी को पीछे करने लगा. उसी समय दूर से ही 112 वाहन पर भीड़ ने पथराव किया और पास आकर लाठी डंडे एवं पत्थर मारकर सामने का शीशा तोड़ दिया.
पुलिस वाले गाड़ी से उतरकर समझाने लगे तो भीड़ ने पुलिस वालों पर लाठी डंडे व पत्थर से हमला कर दिया.

पुलिस वाले किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे. मारपीट से आरक्षक संजय, गिरीश भोई और वाहन चालक सुरज बरिहा को चोटे आयी है. शिकायत के बाद अज्ञात 8-10 आरोपियों के खिलाफ 147-IPC, 148-IPC, 186-IPC, 323-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 425-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें