सरायपाली : प्लास्टिक बोरी में रखे 60 लीटर महुआ शराब के साथ य... - CG Sandesh

सरायपाली : प्लास्टिक बोरी में रखे 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने प्लास्टिक बोरी में रखे 60 लीटर अवैध शराब का परिवहन करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 3 मई को मुखबिर से सूचना मिला कि बैदपाली रोड बाजार के पास दिनेश पाल नामक व्यक्ति बैदपाली तरफ से अवैध महुआ शराब रखकर मोटरसायकल बजाज डिस्कवर बिना नंबर में बिक्री हेतु परिवहन कर सरायपाली की तरफ आ रहा है.

सूचना पर पुलिस स्टाफ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान बैदपाली रोड बाजार के पास पहुंची. कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश पाल पिता आनंदपाल जाति राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 टावरपारा सरायपाली का रहने वाला बताया तथा मोटरसाइकिल के पीछे सीट पर रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 60 लीटर महुआ शराब पाया गया एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर बजाज डिस्कवर जिससे अवैध महुआ शराब परिवहन करते पकड़े जाने पर आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक झिल्ली में भरा 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, एवम परिवहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली बिना नंबर बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 124/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामडी भोई आरक्षक , कमल जांगड़े, योगेन्द्र बंजारे , व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें