बागबाहरा : जहर सेवन के बाद बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत
बागबाहरा थानान्तर्गत ग्राम भदरसी में एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को ग्राम भदरसी निवासी धनीराम ध्रुव पिता हीरालाल उम्र 64 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत ख़राब होने पर उसे इलाज के लिए महासमुन्द स्थित सोहम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें