घर पसरा मातम…बेटी की शादी वाले दिन करंट लगने से पिता की मौत - CG Sandesh

घर पसरा मातम…बेटी की शादी वाले दिन करंट लगने से पिता की मौत

कांकेर  : जिले से बहुत ही दुःखद खबर सामने आई है जहां बेटी के शादी वाले दिन ही पिता की मौत हो गई है। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ जिससे करंट चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है।



जानकारी के मुताबिक सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था। इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। जिससे उसे करंट लगा। इसी दौरान वह जोर से चिल्लाया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। सोनू राम की मौत हो गई।

सोनू राम को बेसुध अवस्था में देख, परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें