सरायपाली : सेल्समेन पर चावल और शक्कर वितरण में गड़बड़ी करने ... - CG Sandesh

सरायपाली : सेल्समेन पर चावल और शक्कर वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप

सरायपाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभाठा में संचालित उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा अप्रैल और मई महीने का चावल एक साथ वितरण करने के लिए कहा गया है लेकिन ग्राम पंचायत चारभाठा के उचित मूल्य दुकान में पदस्थ सेल्समेन द्वारा अप्रैल और मई महीने का फिंगरप्रिंट पोस मशीन में लेकर सिर्फ अप्रैल महीने का ही चावल दिया गया है जबकि मई महीने का चावल नहीं दिया गया है और ग्रामीणों द्वारा जब सेल्समैन से इस सम्बन्ध में बात की जाती है तो ऊपर से चावल नहीं आने की बात सेल्समैन द्वारा कही जाती है

ऐसे में सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं पर जमीनी स्तर पर बैठे सेल्समैन पानी फेरने में लगे हुए हैं और 1 महीने का चावल वितरण करके दूसरे महीने का चावल की हेराफेरी की गई है और लाखों का गबन की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है.

तो वहीं ग्रामीणों ने सेल्समैन पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि सेल्समैन द्वारा शक्कर वितरण चावल वितरण को लेकर लगातार गड़बड़ी की जाती है कभी-कभी 3 महीने में सिर्फ 1 किलो शक्कर दिया जाता है जबकि शासन के निर्देशानुसार प्रति राशन कार्ड में प्रतिमाह के हिसाब से 1 किलो शक्कर वितरण करना है ऐसे में सेल्समैन द्वारा गरीबों के राशन में डाका डालने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है

ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि खाद्य विभाग अधिकारी की लगातार मॉनिटरिंग के बावजूद सेल्समैन अपनी मनमानी ग्रामीण स्तर पर अंजाम देने में कैसे कामयाब हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें