पटेवा : तालाब में नहाते समय मिर्गी का दौरा आने से डूबकर मौत - CG Sandesh

पटेवा : तालाब में नहाते समय मिर्गी का दौरा आने से डूबकर मौत

पटेवा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सुचना दररीपाली निवासी मृतक के भाई अशोक कुमार ध्रुव ने थाने में दी कि उसका भाई विष्णुप्रसाद ध्रुव पिता स्व. सालिकराम उम्र 45 साल 2 मई को शाम करीब 05:30 बजे नहाने के लिए जोरा जाने के रास्ते पर स्थित तालाब गया था. नहाते समय उसे मिर्गी का दौरा आने से वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट के बाद मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें