महासमुंद : युवती और उसकी माँ के साथ तीन लोगों ने की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : युवती और उसकी माँ के साथ तीन लोगों ने की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बरोण्डा बाजार में एक युवती और उसकी माँ के साथ तीन लोगों ने मारपीट की. ग्राम बरोण्डा बाजार निवासी युवती लक्ष्मी यादव ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, युवती जब अपने घर का दरवाजा बंद करने के लिए दरवाजा के पास गई तो उसके घर के सामने अमरिता बाई गिरी अपने घर के सामने खड़ी थी. अमरिता बाई तुम हम लोगों को हमेशा क्यो ताकते झाकते हो कहकर गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज की, जिसे सुनकर युवती घर से बाहर निकलकर बोली कि मैं आपके घर के तरफ नही देखती हूं. इतने में अमरिता बाई युवती के साथ झगड़ा विवाद करने लगी.

उसी वक्त युवती की मां सुशीला यादव भी घर से बाहर निकलकर घर के सामने आ गई, इसी दौरान अमरिता बाई के बेटे महेश गोस्वामी और मिलाप गोस्वामी घर के सामने आकर तीनों मिलकर एक राय होकर युवती और उसकी मां सुशीला को हाथ मुक्का से मारपीट किये, जमीन पर पटक दिये और तीनों गंदी-गंदी अश्लील गाली दिये. मारपीट से उन्हें चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अमरिता गोस्वामी, महेश गोस्वामी, मिलाप गोस्वामी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें