महासमुंद : दो सरकारी उचित मूल्य की दुकान का आबंटन आदेश निरस्... - CG Sandesh

महासमुंद : दो सरकारी उचित मूल्य की दुकान का आबंटन आदेश निरस्त

महासमुंद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 17 में सांईनाथ उपभोक्ता भंडार और सुशील सैमुअल वार्ड में उत्कल महिला बचत एवं साख समिति पिटियाझर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। खाद्य अधिकारी महासमुंद के हस्ताक्षर से जारी अलग-अलग आदेश में संबंधित उचित मूल्य के राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं को राशन सामग्री प्राप्त करने हेतु आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर दुकान के पुनर्गठन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निकटतम वार्ड उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री लेने हेतु संलग्न किया गया है।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 17 के श्री सांईनाथ उपभोक्ता भंडार के उपभोक्ता जन प्रगति महिला स्व सहायता समूह और सुशील सैमुअल वार्ड के उत्कल महिला बचत एवं साख समिति पिटियाझर के राशन कार्ड उपभोक्ता लोक सेवा महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से राशन सामग्री ले सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें