महासमुंद : बाल संप्रेक्षण गृह किशोर न्याय बोर्ड की जिला स्तरीय पैनल समिति की बैठक संपन्न
महासमुंद : 4 मई को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे एवं श्री रोहित कुमार वर्मा डीपीएम एनएचएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से बाल संप्रेक्षण गृह किशोर न्याय बोर्ड बरोंडा बाजार जिला महासमुन्द जिला स्तरीय पैनल समिति का बैठक आयोजित किया गया. जिसमें किशोर न्याय अधिनियम 2015 धारा 15 (1) के अनुसार किसी बालक के द्वारा किये गये जघन्य अपराध की दशा में उनकी मानसिक और शारीरिक की छमता किये गये अपराध के परिणाम को समझने की योग्यता और उन परिस्थितियों जिनमे अपराध किया था की बारे में प्रारम्भिक परीक्षण बैठक दिनांक 04 मई 2023 समय 11बजे किशोर न्याय बोर्ड आदेशानुसार महासमुन्द में आयोजित किया गया.
बैठक में 5 बालको प्रारम्भिक परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया. जिसमें चार बालक और एक बालिका सभी की आयु लगभग 17 वर्ष से था . जिसमे एक बालक और एक बालिका को समान्य मानसिक तनाव पाया गया, सभी को मनोसामाजिक परमर्श दिया गया. मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय से डॉ मनीषा मिंझ स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्य कर्ता राम गोपाल खूंटे एवं मनो वैज्ञानिक टिकेश्वरी गोस्वामी इसके अलावा नरेंद्र रावत बाल संरक्षण अधिकारी, वीरेंद्र साहू सहायक प्राध्यापक माता कर्मा कालेज महासमुन्द व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा.