तुमगांव : शौच के बाद पैदल लौट रहे युवक के ऊपर पलटी ट्रेक्टर, मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के गाडाघाट कृष्ण कुंज के पास ट्रेक्टर का चक्का क्षतिग्रस्त हो जाने से ट्रेक्टर पैदल जा रहे युवक के ऊपर पलट गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. ट्रेक्टर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि टोमेश दीवान पिता गुलाराम उम्र 18 साल निवासी तरपोंगी 8 फरवरी को कोडारनाला कृष्ण कुंज के पास टोमेश दीवान शौच गया था. शौच के पश्चात पैदल आम बगीचा की ओर कच्ची रास्ते से जा रहा था. उसी समय ट्रेक्टर क्रं0 CG 06 D 9535 के चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्टर के दाहिने साईड का चक्का क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेक्टर टोमेश दीवान के उपर पलट गया, जिससे टोमेश के सीने एवं शरीर में चोटें आई. उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर ले जाया गया था. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ट्रेक्टर क्रं0 CG 06 D 9535 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.