सिंघोड़ा : नाला में लगे समर्सिबल मोटर पंप चोरी, किसान ने दर्ज... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : नाला में लगे समर्सिबल मोटर पंप चोरी, किसान ने दर्ज करायी FIR

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के नाला में एक किसान द्वारा लगाये गये 01 एचपी समर्सिबल मोटर पंप को किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया. किसान ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम लखनपुर निवासी किसान देवानंद प्रधान मकान निर्माण के कार्य के लिए नाला से पानी निकालने के लिए 4 मई को 01 एचपी समर्सिबल मोटर पंप लगाया था. सुबह देखा तो मोटर चालू था. लगभग 01:30 बजे खाना खाने के बाद देवानंद ने नाला के पास जाकर देखा तो नाला में लगा 01 एचपी समर्सिबल मोटर पंप कीमती 5000 रूपये नही था. मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. आस पास पता तलाश करने के बाद भी कुछ पता नही चला तो देवानंद ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें