महासमुंद : चखना ठेला में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने 4 मई को मुखबिर की सुचना पर दो लोगो को गिरफ्तार किया है. दोनों ग्राम बेमचा में चखना ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे.
पहले आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 90ML शराब भरी हुई किमती 45 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया.
वहीँ दूसरे आरोपी श्याम कुमार भोई पिता पुसऊ राम भोई उम्र 50 साल निवासी महामाया पारा महासमुन्द के कब्जे से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 80ML शराब भरी हुई किमती 40 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की.
अन्य सम्बंधित खबरें