पिथौरा : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला गिरफ्त... - CG Sandesh

पिथौरा : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने घर के परछी में अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार किया है.

4 मई को पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी. इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बरडीपा में हीरालाल बरिहा नाम का व्यक्ति अपने घर के परछी में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस मौके अपर पहुंची और हीरालाल बरिहा पिता साधुराम बरिहा उम्र 35 साल निवासी बरडीपा को घर के बाहर परछी में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकडा.
आरोपी के कब्जे से 02 नग खाली प्लास्टिक पाऊच, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी हीरालाल बरिहा को गिरफ्तार किया गया एवं जुर्म जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें