सिंघोड़ा : चोरी हुये सबमर्सिबल पम्प के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : चोरी हुये सबमर्सिबल पम्प के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिह छवई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे हो रही चोरी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. जिस पर एसडीओपी अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा द्वारा 5 मई को आरोपी चंद्रशेखर भोई पिता सुवर्धन भोई उम्र 25 साल, इन्द्र कुमार भोई पिता बिरंची भोई उम्र 26 साल एवं सुदाम भोई पिता पुनीत भोई उम्र 30 साल निवासी रिमजी के कब्जे से एक नग 01 एचपी वाला सबमर्सिबल पम्प कीमती 5000 रूपये क जप्त किया गया. आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 379, 34 भादवि कायम कर ज्युडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया.

आरोपी

01- चंद्रशेखर भोई पिता सुवर्धन भोई उम्र 25 साल,

02- इन्द्र कुमार भोई पिता बिरंची भोई उम्र 26 साल एवं

03- सुदाम भोई पिता पुनीत भोई उम्र 30 साल साकिनान रिमजी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ0ग0

जप्त संपत्ति

एक नग 01 एच पी वाला सबमर्सिबल पम्प कीमती 5000 रूपये
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र कुमार छवई के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव राम कोशले, प्रधान आरक्षक क्रमांक 174 नवीन बारीक, आरक्षक 743 राजकुमार यादव, आरक्षक 673 टीमन साहू आरक्षक 873 धर्मेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें