सरायपाली : बारात में हुए विवाद को लेकर बस कंडक्टर की पिटाई, 4 के खिलाफ केस दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में बारातीयों के आपसी विवाद को लेकर चार लोगों ने बस कंडक्टर की पिटाई कर दी. ग्राम बगईजोर निवासी बस कंडक्टर दीपक डोगरे ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वह 2 मई को शाम पंकज साहू के मिनी बस क्रमांक CG 06 GN 0640 में बारात लेकर ग्राम पतेरापाली से ग्राम भंवरपुर गया था. 3 मई को लगभग 2 बजे वह बारात से वापस भंवरपुर से पतेरापाली आया. बारात से आये लोगों के बस से उतरते समय बारात में शामिल पेटली उर्फ प्रकाश, सुरज, जितेश पात्र एवं विक्की ग्राम भंवरपुर में हुई बारातीयों के आपसी विवाद को लेकर दीपक को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिससे उसे चोट आयी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपी पेटली उर्फ प्रकाश, सुरज, जितेश पात्र एवं विक्की के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.