रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया बर्खास्त - CG Sandesh

रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया बर्खास्त

दुर्ग। रिश्वत लेने वाले पटवारी को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बर्खास्त कर दिया है. पटवारी हल्का नंबर 50 तहसील दुर्ग की पटवारी इंद्रा मनोचा पर रिश्वत लेने का आरोप प्रार्थी ने लगाया था।प्रार्थी की शिकायत पर कलेक्टर ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे. पटवारी को विभागीय जांच में दोषी पाया गया,जिसके बाद ये तत्काल कार्रवाई की गई है. पटवारी इंद्रा मनोचा को शासकीय सेवा पटवारी पद से बर्खास्त कर दिया गया है।


इन्द्रा मनोचा को सुनवाई और लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था

संविधान के अनुच्छेद 311 (2) के अनुसार इन्द्रा मनोचा को सुनवाई और लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था. लिखित अभिकथन पर कलेक्टर ने विचार किया. वहीं आरोप की गंभीरता को देखते हुए पटवारी इन्द्रा मनोचा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें