बसना : बस स्टैंड के पास मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : बस स्टैंड के पास मारपीट, मामला दर्ज

बसना के बस स्टैंड के पास 30 अप्रैल को दो लोगों में मारपीट हुई थी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

आशीष अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि आशीष और मनमीत सिंह सलुजा के बीच बसना बस स्टैंड में 30 अप्रैल को आपसी मारपीट हुआ था. मनमीत सिंह द्वारा पहले से ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गंदी-गंदी गाली गलौज की गयी. जिसे आशीष के मना करने पर उसके साथ हाथापाई कर लडाई झगडा करने लगा. मनमीत सिंह गुस्से में आकर मेरा क्या कर लेगा कहकर आशीष के साथ मारपीट करने लगा.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मनमीत सिंह सलूजा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें