CCTV में कैद हुई वारदात...दुकानदार के सामने से युवक ने 7 लाख... - CG Sandesh

CCTV में कैद हुई वारदात...दुकानदार के सामने से युवक ने 7 लाख के गहने किये पार

जगदलपुर। एक ज्वेलरी शॉप में दुकान मालिक के आंखो के सामने से एक युवक ने 7 लाख रुपए के गहने पार कर दिए। उसने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा कर रखा और फिर जैसे ही मौका मिला वह 10 से 12 नग चेन लेकर फरार हो गया। दुकानदार चिल्लाता हुआ उसके पिछे भागा लेकिन तब तक वह भाग निकला। यह पूरी घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 


कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित देवेंद्र ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार देर शाम यह वारदात हुई है। चोर ग्राहक बनकर शॉप आया और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने काउंटर में करीब 10 से 12 सोने की चेन रख उसे दिखाई। इसी बीच अचानक दुकानदार के सामने से युवक सारी चेन लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य ग्राहकों ने उसे पकड़ने की कोशिश जरूर की। लेकिन, वह भाग निकला।

दुकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, शहर में लगे सारे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। आस-पास के थानों में भी इस वारदात की जानकारी दे दी गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें