बसना : कार में गांजे की तस्करी करते महाराष्ट्र के 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का गांजा जप्त
बसना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सिटी ग्राउण्ड के पास पहुंचकर ओडिशा की ओर से आने वाली वाहनों पर निगरानी कर रही थी. इसी दरमियान मुखबिर के बताये कार क्रमांक MH12 KE 0231 आया जिसे रोककर चालक से पूछताछ किया गया. कार में चालक सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 साल निवासी अव्हाने बु, थाना सेवगांव जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) तथा बगल सीट में शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 साल निवासी ववरू बु, थाना सेवगांव जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) तथा पीछे सीट में तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 साल निवासी दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) सवार थे.
पुलिस ने संदेहीयों के संयुक्त कब्जे के कार क्रमांक MH12 KE 0231 का तलाशी ली. आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से कार, चार बोरीयों में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 100 किलो 400 ग्राम, आरोपी सोहेल हबिब पठान का जामा तलाशी लेने पर एक नग ओप्पो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये, नगदी रकम 500 रूपये, आरोपी शशिकांत खांबट की तलाशी लेने पर एक विवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये, एक नग एप्पल कम्पनी का मोबाईल किमती 20,000 रूपये तथा आरोपी तुषार गोकुल बडे से एक नग सेमसंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये जप्त किया गया.
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को 6 मई को गिरफ्तार किया गया.