सिंघोडा : गांजा परिवहन करते दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा - CG Sandesh

सिंघोडा : गांजा परिवहन करते दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

सिंघोडा पुलिस ने गांजा परिवहन करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. 5 मई को पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा संदेही वाहन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थ के परिवहन पर कार्यवाही लिए जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को निर्देश दिया गया था. जिसके बाद पुलिस एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल रवाना हुआ था तथा उडिसा की ओर से आने वाले वाहनो की चेकिंग कर रहे थे.

वाहन चेकिंग के दौरान उडिसा की ओर से एक सफेद कलर बिना नंबर जायलो कार आते दिखाई दिया जिसे रोका गया. कार में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से वाहन चालक वाहन को छोडकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौडाकर पकडा. भागने का कारण पूछने पर वाहन मे गांजा रखना स्वीकार किया. पुलिस ने वाहन चालक रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 साल तथा बगल सीट मे बैठे बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 साल निवासी बडकी सनदिया थाना मोफासिल जिला आरा (बिहार) को गिरफ्तार किया.

आरोपियों के कब्जे से 100-100 ग्राम का दो नग खाकी रंग के लिफाफा में सैम्पल A1, A2 से चिन्हांकित किया हुआ सीलचपडा से सीलबंद हस्ताक्षर युक्त पर्ची लगा हुआ, 06 नग प्लास्टिक बोरी मे भरा हुआ बोरी क्रमांक 01 से 05 तक 25-25 किलोग्राम तथा बोरी क्रमांक 06 मे 24 किलो 800 ग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा सीलबंद हस्ताक्षर युक्त पर्ची लगा हुआ कुल 150 किलोग्राम गांजा कीमती 3750000 रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक सफेद कलर बिना नंबर जायलो कार जिसका चेचिस नंबर MA1YA2JJKC2H33613 इंजन नंबर JJC4H22470 कीमती 400000 रूपये, आरोपी रमन कुमार के कब्जे से 01 जीओ कम्पनी का की पेड मोबाईल कीमती 500 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये एवं आरोपी बरजेश यादव के कब्जे से 01 नग लावा कम्पनी का कीपेड मोबाईल कीमती 500 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये जूमला कीमती 4153000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें