महासमुन्द : घर के सामने से नर्स की स्कूटी चोरी - CG Sandesh

महासमुन्द : घर के सामने से नर्स की स्कूटी चोरी

महासमुन्द थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक के पास स्थित किराये के मकान के सामने से नर्स की स्कूटी चोरी हो गयी. नर्स ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम पचेडा निवासी खुशबू साहू ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह अम्बेडकर चौक महासमुन्द में किराये के मकान में रहती है तथा RLC अस्पताल महासमुन्द में नर्सिंग स्टाफ का कार्य करती है. 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी स्कूटी मेहरून कलर एक्टिवा क्रमांक CG04 NV 4282 कीमती 60,000 रूपये में RLC अस्पताल महासमुन्द से ड्यूटी के बाद अपने घर आयी और अपनी स्कूटी को घर के सामने खड़ी कर अपने घर के अंदर चली गई और घरेलू काम करने लगी.

एक घंटे बाद 04:30 बजे खुशबू बाजार जाने के लिये अपने घर से बाहर निकली तो देखी की उसका स्कूटी वहां पर नही था। कोई अज्ञात चोर स्कूटी को चोरी कर ले गया था। स्कूटी का पता तलाश करने के बाद भी नहीं मिला तो खुशबू ने 6 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें