देर रात जमकर हुई मारपीट, पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना, मामल... - CG Sandesh

देर रात जमकर हुई मारपीट, पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। जानकारी के अनुसार घटना पुराना बस स्टैंड रोड हैवस पार्क के पास हुई है। बताया जा रहा है कि मेडी ग्रुप और अकबर खान ग्रुप के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रुपए से घायल भी हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष के भी युवक घायल हुआ है



घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें