सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, शरीर के ... - CG Sandesh

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, शरीर के उड़े चीथड़े

CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया है। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक फरार है। पुलिस CCTC फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल बुजुर्ग की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर में बोधघाट थाना के नजदीक एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच जगदलपुर-रायपुर सड़क मार्ग पर टर्निंग पॉइंट में है एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी बोधघाट थाना के जवानों को दी।

मौके पर पहुंच जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। ट्रक चालक फरार है। बुजुर्ग की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें