सरायपाली : 9 चोरी के मोटर सायकल के साथ दो गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 9 चोरी के मोटर सायकल के साथ दो गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 9 चोरी के मोटर सायकल के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 6 मई को सूचना मिला की दो व्यक्ति एक लाल रंग के बजाज प्लैटिना मोटरसायकल बिना नंबर संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं एवं बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं.

सूचना के बाद पुलिस बाजारपारा के पास पहुंचकर गणेश साहू पिता प्रमोद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जितपाली थाना सोहेला जिला बरगढ़ (उड़ीसा) और राजकुमार यादव पिता बृजलाल यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम सुरंगीपाली थाना बसना जिला महासमुंद हाल भाटेनडूंगरी थाना सोहेला जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को घेराबंदी कर पकड़ा.

पुलिस द्वारा उन्हें मोटरसायकल के बारे में पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगे. कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया और बंजारीनाका व चिवराखुटा के जंगल में 04 नग दोपहिया वाहन छिपाकर रखना बताया तथा कड़ाई से पुछताछ करने पर अन्य साथी राजकुमार यादव के साथ मिलकर सरायपाली, बसना, सिंघोडा से वाहन चोरी कर अपने गांव सुरंगीपाली के घर में बाड़ी में 04 नग मोटरसायकल बेचने हेतु छिपाकर रखना बताया. आरोपियों के निशानदेही पर बंजारीनाका चिवराकुटा के जंगलों में वह सुरंगीपाली में रखे मोटरसायकल कुल 9 नग कीमती ₹5,00,000 को जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)crpc 379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 07 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामडी भोई, आरक्षक दिनेश बुडेक, राजेश बारिक, भूपेश प्रधान, सैनिक ईश्वर राणा सहित समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें