सरायपाली  : छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का जिला स्तरीय बैठक बालसी म... - CG Sandesh

सरायपाली : छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का जिला स्तरीय बैठक बालसी में सम्पन्न

सरायपाली : छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (ISSO) के सामाजिक प्रतिनिधियों कार्यकारिणी सदस्यों ,समस्त प्रकोष्ठ प्रमुखों सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु जनों की जिला स्तरीय सामाजिक बैठक एवं सम्मेलन  रविवार को सतनाम भवन बालसी में अपराह्न 2 बजे से आयोजित हुआ। बैठक से पूर्व जोड़ा जैतखाम की पूजा अर्चना के बाद बाबा गुरुघासी दास के भजन वंदना किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से लखन लाल कुर्रे प्रदेश महासचिव, डिग्रिलाल रात्रे प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र बोरे प्रदेश प्रवक्ता, दौलत प्रसाद रात्रे जिला अध्यक्ष, डिजेन्द्र कुर्रे जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ,डॉ मनीष भारद्वाज जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इंडियन सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजाराम बनर्जी ऑनलाइन उद्बोधन देकर समाज को शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार हेतु संदेश दिया।

बैठक के मुख्य एजेंडा जिला कार्यकारिणी का विस्तार; पिथौरा, बसना, सरायपाली, बागबाहरा तथा महासमुन्द में ब्लाक ईकाई का गठन एवं मनोनयन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करने संदर्भित चर्चा, महिला सशक्तिकरण हेतु आर्थिक अनुदान प्रदाय करने हेतु कार्ययोजना सहित अन्य स्थानीय सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गयी।

इस बैठक में जिला के उपस्थित पदाधिकारी उसत राम रात्रे जिला सचिव,सीताराम बारीक,जवाहर लहरे अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सत्य कुमार जोशी,बबलू रात्रे,नवीन,धनेश्वर मिरी,बीसी राम रात्रे,उसत राम मिरी,हीरामणि कोशरिया, राधेश्याम रात्रे,कुशल रात्रे,शोभन ओगरे,दिलेश्वर कोशरिया, मिलाप निराला ब्लाक अध्यक्ष, नरेंद्र रात्रे,हरदेव बारीक जिला उपाध्यक्ष, केदार नाथ,खोलबहरा निराला,मनीराम खूंटे, गणपति खूंटे, मोहन,जगतराम रत्नाकर,सत्यप्रकाश रात्रे,रामप्रसाद ओगरे,त्रिलोचन रात्रे,तोषराम रात्रे एवं शंकर लहरे(पत्रकार)अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन डिजेन्द्र कुर्रे के द्वारा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें