महासमुंद : ढ़ाबा मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रॉड से की रसोइये पिटाई
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा स्थित एक ढाबे के मालिक ने रसोइये पर चोरी का आरोप लगाते हुए अपने दोस्तों के साथ मिलकर रॉड से मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ढाबा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
शंकर नगर, रायपुर निवासी विक्की बख्शी ने अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम बेलसोण्डा स्थित यारा दा ढाबा में करीब डेढ माह से रसोईया का काम कर रहा है.
6 मई को रात करीब 09:30 बजे के आसपास यारा दा ढाबा का मालिक पिंकू अपने दो साथियों के साथ आकर चोरी का झूठा आरोप लगाकर विक्की को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये तीनो एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।
मारपीट करने से मना करने पर यारा दा ढाबा का मालिक पिंकू गाली गलौज कर रांड से मारपीट करने लगा, जिससे उसके हाथ, पैर, पांव, कंधा, पीठ मे चोट आई है.