इस वजह से हुई वारदात....शादी समारोह में चाकू से वार कर युवक ... - CG Sandesh

इस वजह से हुई वारदात....शादी समारोह में चाकू से वार कर युवक की हत्या

दुर्ग। जिले के नंदिनी के ग्राम पोटिया में शादी समारोह में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शादी में लाइट बंद होते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवक पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपित को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 


पोटिया निवासी गजेंद्र यादव और आरोपित दुलामनी साहू के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पूर्व में भी उनके बीच कई बार विवाद और मारपीट की घटना हो चुकी है। रविवार की रात को पोटिया में ही एक घर में शादी थी। उन दोनों की मुलाकात उसी शादी समारोह में हुई। यहां लाइट बंद होते ही आरोपित ने अंधेरे का फायदा उठाकर युवक पर चाकू से वार दिया।

वहां मौजूद लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें