महासमुंद : ट्रक ने चालक और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौके पर... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक ने चालक और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रफ्तार की कहर ने आज फिर दो लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि यहाँ ट्रक में जैक लगा रहे दो लोगों को ट्रक को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इधर सूचना मिलने के बाद सांकरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है।

 


जानकारी के मुताबिक ये हादसा एन एच 53 पर भगतदेवरी के पास हुआ है। जहाँ ट्रक में जैक लगा रहे ट्रक के चालक व परिचालक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे चालक विजय राय उम्र 55 वर्ष निवासी उड़ीसा और परिचालक हरेराम राय उम्र 22 वर्ष निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है की ट्रक उड़ीसा से रायपुर जा रहा था। उसी दौरान एन एच 53 पर भगतदेवरी के पास ट्रक का पिछला टायर पंचर हो गया।

टायर खोलने के लिए चालक व परिचालक जैक लगा रहे थे। तभी उड़ीसा की तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक ने दोनों को रौंदकर फरार हो गये। इधर सांकरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम जांच में जुट गयी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें