चावल व सामान जलकर राख...राइस मिल में लगी भीषण आग
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से आगजनी की ख़बर सामने आ रही है। जहां जिले के रामतला गांव में चल रहे राइस मिल में भीषण आग लग गई। जहां रखे चावल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पंडरिया थाना का मामला।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. और राइस मिल में रखे चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए हैं. इसमें करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें