सरायपाली : हॉस्पिटल की पार्किंग से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : हॉस्पिटल की पार्किंग से मोटर सायकल चोरी

सरायपाली स्थित भारती हॉस्पिटल में काम करने वाले युवक की मोटर सायकल हॉस्पिटल की पार्किंग से चोरी हो गयी. गंगाराम लोहा ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक, ग्राम तोरेसिंहा निवासी गंगाराम लोहा भारती हास्पीटल सरायपाली में काम करता है. 4 मई को वह प्रतिदिन की तरह भारती हॉस्पिटल के पार्किग में करीब सुबह 10 बजे मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्र. CG06GM 9373 को खड़ी करके हॉस्पिटल में चला गया.

शाम को चाय पीने के लिये बाहर निकला. तब तक मोटर सायकल चोरी हो गयी थी. खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिला तो गंगाराम ने थाने में दर्ज करायी है. मोटर सायकल की कीमत करीब 30,000 रूपये है.

मामला की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें