महासमुंद : सामान के पैसे मांगने पर दूकानदार को पीट पीटकर किय... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान के पैसे मांगने पर दूकानदार को पीट पीटकर किया लहूलुहान

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा रेल्वे फाटक के पास स्थित दूकान से सामान लेने के बाद दो लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया. दूकानदार के द्वारा पैसे मांगने पर दोनों ने उसे पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया. मामले की शिकायत दूकानदार के भाई ने थाने में दर्ज करायी है.

अखरा पारा ग्राम बेलसोण्डा निवासी जगदीश देवांगन ने अपनी शिकायत में बताया है कि रेल्वे फाटक के पास ग्राम बेलसोण्डा में उसका चाय एवं जनरल सामान का दुकान है जिसमें जगदीश और उसका छोटा भाई रिषभ देवांगन दोनो बैठते है. 7 मई को उसका भाई दुकान में सो रहा था. तभी रात करीबन 01 बजे गांव के चेतन चंद्राकर और गब्बर ध्रुव दोनो आये और उसके भाई रिषभ को दुकान का दरवाजा खटखटाकर सामान देने के लिए बोला तो रिषभ उन्हे सामान देने से मना किया. इतने में वो लोग मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करने लगे.

रिषभ के सामान देने के पश्चात वो लोग जाने लगे तब रिषभ द्वारा बाहर आकर पैसा मांगने पर सामान का पैसा देने से मना करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए रिषभ देवांगन के सिर पर चेतन चंद्राकर द्वारा पत्थर से वार किया गया और गब्बर ध्रुव द्वारा रिषभ के ओठ को अपने दांत से काट दिया गया.

रिषभ के दोस्त ने जगदीश को घटना के सम्बन्ध में फोन से सूचना दी. तब जगदीश दुकान पहुंचा तो रिषभ दुकान के बाहर घायल पड़ा हुआ था तथा उसके सिर एवं ओठ में चोट आकर खून निकल रहा था. जगदीश उसे ईलाज हेतु अपनी बाइक से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चेतन चंद्राकर और गब्बर ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें