पिथौरा : अचानक ब्रेक मारने से ट्रक के पीछे टकराई कार - CG Sandesh

पिथौरा : अचानक ब्रेक मारने से ट्रक के पीछे टकराई कार

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढीपार के पास NH 53 रोड पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे पीछे से आ रही कार टकरा गयी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

अजय जेठवा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 6 मई को सुबह वे उनके मालिक के रिश्तेदार रीना पटेल एवं अन्य 03 व्यक्ति एवं 01 बच्चा इनोवा OD 15 F 9911में बैठकर संबलपुर से रायपुर घुमने जा रहे थे. इनोवा को चालक कुशल मिर्धा पिता निरंजन मिर्धा उम्र 33 साल निवासी संबलपुर चला रहा था. 

करीबन 11:30 बजे NH 53 रोड मुढीपार अजमूल टायर दुकान के सामने कोई अज्ञात ट्रक सरायपाली से रायपुर जा रहा था. ट्रक चालक सामने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे इनोवा OD 15 F 9911 ट्रक से टकरा गयी, जिससे इनोवा में बैठे रीना पटेल को सिर चोट लगी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें