महासमुंद : आधी रात दो पक्षों में हुई मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : आधी रात दो पक्षों में हुई मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा स्थित रेल्वे फाटक के पास दो पक्षों में मारपीट हुई. चेतन चन्द्राकर ने 4 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं दुसरे पक्ष ने भी इसकी शिकायत दर्ज करायी है.
ग्राम बेलसोण्डा निवासी चेतन चन्द्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है कि 7 मई को वह अपने भांजे के जन्म दिन मनाने अपने साथी शशील ध्रुव के साथ ग्राम जामगांव गया था. जन्म दिन मनाने के बाद वे रात 01:30 बजे ग्राम बेलसोण्डा रेल्वे फाटक के पास पहुंचे. वहीं पर उनके गांव का ऋषभ देवांगन अपने चाय दुकान में अपने साथीयों बाबा यादव, गुमान धीवर एवं एक अन्य साथी निवासी बेलसोण्डा के साथ शराब पी रहा था.

चेतन ने ऋषभ देवांगन से दो कप चाय मांगा. चाय देने के बाद चेतन और उसका दोस्त शशील ध्रुव चाय पीने लगे. उसी वक्त ऋषभ देवांगन अपने साथीयों के साथ आपस में गाली गलौज करने लगे. उसी दौरान उनका साथी बाबा यादव चेतन को भी माँ बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा. चेतन के मना करने पर उनके अन्य साथी सभी एक साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहे थे और आज तुझे जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे.

मारपीट करने से चेतन को चोट लगी. उसने इलाज के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी ऋषभ देवांगन, गुमान धीवर, बाबा यादव एवं उनके एक अन्य साथी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें