पिथौरा/पटेवा : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार, 29 लीटर अवैध शराब जप्त
पिथौरा और पटेवा पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है. 8 मई को पिथौरा पुलिस ने 07 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 05 चंद्रशेखर वार्ड पिथौरा में महेश मिश्रा अपने घर परछी में अवैध हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब बिक्री कर रहा है. पूर्व में भी महेश मिश्रा के विरूद्ध अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार मिलती रही है.
सुचना के बाद पुलिस ने महेश मिश्रा के घर पर दबिश दी, जहाँ करीब 3-4 शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये और महेश मिश्रा पुलिस को देखकर अपने घर अंदर घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस स्टाफ के मदद से हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने आरोपी महेश मिश्रा पिता कपिलदेव मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05 चंद्रशेखर वार्ड पिथौरा के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 07 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 1400 रूपये एवं शर्ट के पाकिट से अवैध शराब बिक्री का रकम नगद 200 रूपये कुल जुमला कीमत 1600 रूपये जप्त किया.
दूसरा मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरभांठा के तालाब मेड में पीपल पेड के नीचे दो व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहे है.
पुलिस ने ग्राम बरभांठा के तालाब मेड पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर जितेश भारद्वाज पिता हेमसिंग भारद्वाज उम्र 24 साल निवासी बरभांठा एवं हेमसिंग भारद्वाज पिता मोहन भारद्वाज उम्र 49 साल निवासी बरभांठा को गिरफ्तार किया.
आरोपियो के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर चार नग पांच-पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन प्रत्येक जरकीन में 05-05 लीटर भरी कुल 20 लीटर एवं एक नग 02 लीटर क्षमता वाली हरा रंग के प्लास्टिक बाटल में भरी 02 लीटर जुमला 22 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 6600 रूपये एवं आरोपी जितेश भारद्वाज से शराब बिक्री रकम 450 रूपये तथा एक नग टच स्क्रीन VIVO कंपनी का मोबाईल माडल Y22 कीमती 10,000 रूपये कुल जुमला कीमती 17050 रूपये जप्त किया गया.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ 34(2)-LCG के तहत अपराध कायम किया है.