महासमुंद जिले के प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन... - CG Sandesh

महासमुंद जिले के प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन....महिलाओं से की बातचीत..

Biswabhusan Harichandan : राज्यपाल ने कमार जाति के लोगों द्वारा बांस से बनाये कलाकृतियों को देखा व उन्हे सराहा. तत्पश्चात ग्राम पंचायत बांसकुडा के कैम्पस मे कदम के पौधे का रोपण किया. रोपण पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ. उसके बाद राज्यपाल ने कमार जनजाति की बिहान समूह की महिलाओं और हितग्राहियों से मिले व उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी. कुछ समूह की महिलाओं ने राज्यपाल से उड़िया भाषा में बातचीत की.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल बनने के बाद पहली बार आज महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान ग्राम बांसकुडा पहुंचे. जहां कलेक्टर निलेश क्षीरसागर व एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया. राज्यपाल ने बिहान के तहत महिला स्व सहायता समूह के द्वारा लगाये स्टाल का अवलोकन किया.

 


राज्यपाल विश्व भूषण हरिचन्दन ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओड़िसा का रिश्ता भाई-भाई जैसा है. बोली -भाषा अलग होने के बावजूद संस्कृति व संस्कार भी मिलते जुलते हैं. उन्होंने ने कहा कि मैं आज आपसे मेल-मुलाकात और बातचीत करने आया हूं. आपकी जो समस्या है उन्हें कलेक्टर को लिख कर दें. बड़ी समस्यायें मुझे भेजें. समस्या का समाधान होगा.

समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को बांस से बनी विभिन्न सामग्रियों की टोकरी सौपी. तत्पश्चात राज्यपाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण की. जिनमें जरूरतमंद पांच दिव्यांगों को समाज कल्याण की ओर से ट्राइसिकल, कृषि विभाग की तरफ से दो किसानों को स्प्रे मशीन व तीन किसान को बीज मिनीकिट और मत्स्य विभाग की मौंगरी योजना के तहत दो हितग्राहियों को आइस बक्स और मछली जाल सौंपा. इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास की ओर से सुपोषण किट वितरित की. तत्पश्चात राज्यपाल सिरपुर गये, जहां भोजन पश्चात रायपुर रवाना हुए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें