महासमुंद : पंचायत सचिवों ने कलेक्ट्रेट और जनपद पंचायत का घेर... - CG Sandesh

महासमुंद : पंचायत सचिवों ने कलेक्ट्रेट और जनपद पंचायत का घेराव करते हुए CEO को सौपा ज्ञापन, मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल जारी रखने की कही बात

महासमुंद : जिले में परविक्षा अवधि पश्चात शासकीय कारण की मांग को लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल और 24 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने महासमुंद जनपद पंचायत और कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर जनपद पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।

सचिवों का कहना है कि पिछले 16 मार्च से लगातार पंचायत सचिव अपनी एक सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शासन प्रशासन ने इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की है। उल्टा विगत दिनों जनपद पंचायत के सीईओ ने सचिवों पर एफआईआर करने के लिए एक पत्र जारी कर दिया था। जबकि पंचायत सचिवों से इस दिशा में कोई बातचीत नहीं हुई। आज हम जनपद पंचायत के सीईओ को चाबी सौंपने आए हैं, लेकिन जनपद पंचायत के सीईओ ने चाबी लेने से इनकार कर दिया है।

 


लिहाजा जिला प्रशासन एक तरफ तो चाबी ना देने की बात कहते हुए दबाव बनाने के लिए एफआईआर करने की धमकी देती है। दूसरी ओर जब पंचायत सचिव चाबी सौंपने जनपद पंचायत सीईओ के पास पहुंचते हैं, तो चाबी लेने से इनकार कर दिया जाता है। शासन प्रशासन की दोहरी नीति से पंचायत सचिवों का हड़ताल टूटने वाला नहीं है। शासन प्रशासन चाहे जो भी हथकंडे अपना ले हम अपनी मांगे पूरी होते तक हड़ताल जारी रखेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें