महासमुंद : जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदा राशि स्वीकृत
महासमुंद : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद के रईसा बेगम, ग्राम भलेसर के शिवकुमार टांडेकर, इन्द्रा टांडेकर, डोंगरपाली के सुरूजनी दीवान, सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम मानपाली डीपा के प्रकाश साहू के लिए राशि स्वीकृत किए है।
इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम खुटेरी के सुरेश कुमार ध्रुव एवं बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भालूचुआ के मनोज सेन के लिए राशि स्वीकृत किए है। स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।