महासमुंद : ग्राम पंचायत लाखागढ़ के आम निर्वाचन 2023 हेतु प्रा... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम पंचायत लाखागढ़ के आम निर्वाचन 2023 हेतु प्रारम्भिक प्रकाशन की अधिसूचना जारी

दावा-आपत्ति सात दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं

महासमुंद जिले के जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत लाखागढ़ आम निवार्चन 2023 हेतु ग्राम के प्रारम्भिक प्रकाशन की अधिसूचना 8 मई 2023 को कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, विधान ग्राम कार्यालय सहित संबंधित गांव के सहज रूप से दर्शित सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कर प्रकाशित कर दी गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने कहा है कि जो कोई प्रभावित व्यक्ति है। अधिसूचना के संबंध में समस्या या सुझाव के लिए दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है तो वह इस अधिसूचना के प्रकाशन दिवस से सात दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में अपना दावा-आपत्ति या सुझाव लिखित में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। नियत तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें