IPL 2023: सूर्यकुमार ने अपने आईपीएल करियर में कर दिया ये बड़ा... - CG Sandesh

IPL 2023: सूर्यकुमार ने अपने आईपीएल करियर में कर दिया ये बड़ा कारनामा

आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है और जैसे जैसे मैच चल रहे है यह मुकाबले और भी रोमांचक होते जा रहे है। ऐसे में मंगलवार को मुंबई और आरसीबी के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में सूर्युकमार का बल्ला जमकर चला और उन्होंने नई उपलब्धि हासिल की।

इस रोमांचक मुकाबले को मुंबई ने 6 विकेट से अपने नाम किया। जिसके बाद सूर्यकुमार को एक ही मैच के लिए पांच अवार्ड भी मिले। उसके साथ ही सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का सर्वाधिक निजी स्कोर भी बनाया।जी हां सूर्या के बल्ले से 83 रनों की पारी निकली। इससे पहले सूर्या का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 82 रनों का था। उन्होंने 35 गेंद में ही 83 रनों की पारी खेली और टीम को 20 ओवर के पहले ही मैच जीता दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें