बसना : मेदनीपुर में पुरानी रंजीश को लेकर टंगिया से हमला. - CG Sandesh

बसना : मेदनीपुर में पुरानी रंजीश को लेकर टंगिया से हमला.

बसना थाना के ग्राम मेदनीपुर में पुरानी रंजीश को लेकर टंगिया से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थी देवकांत निषाद ने पुलिस को बताया कि 9 मई 2023 को सुबह करीब 8.40 बजे जब वह अपने भांचा बबलू के साथ खेत से वापस घर आ रहा था तो नंदलाल भोई के खेत के पास पहुंचे बकरी चरा रहे किशन बरिहा उन्हें देखकर आया और पुरानी रंजीश को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा प्रार्थी देवकांत हाथ में रखे टंगिया को जबरदस्ती लेकर गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर टंगिया से देवकांत के गाल के पास वार कर दिया, जिससे देवकांत को चोट लगी, जिसके बाद किशन बरिहा वहां से भाग गया.

घटना के प्रार्थी ने डायल 112 को फोन कर बुलाया जो कुछ देर बाद उसे  ईलाज के लिये CHC बसना लेकर गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें