बसना : सड़क दुर्घटना से चाचा, भतीजी और बच्चे पहुंचे अस्पताल.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव लमकेनी रोड तिराहा के पास सड़क दुर्घटना होने से अपने चाचा और बच्चों के साथ मायके जाने वाली महिला अस्पताल पहुँच गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मई को गीता पटेल अपने चाचा भीष्मदेव पटेल, दो बच्चों तृप्ती एवं अनमोल पटेल के साथ मोटर सायकल प्लेटिना क्रं0 CG 12 M 1192 से अपने मायके चिताखोल ओडिशा से ग्राम कुम्हारी जाते समय करीब 08.30 बजे ग्राम तोषगांव लमकेनी रोड तिराहा के पास सामने से आ रही जाइलो कार क्रं0 OR15P1051 का चालक द्वारा अपने वाहन
को तेज रफतार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसायकल CG 12 M 1192 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे सभी को चोट आने पर डाक्टर द्वारा सभी को रायपुर रिफर कर दिया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने जाइलो कार क्रं0 OR15P1051 के चालक पर अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.