महासमुंद : पत्नी, साली और बच्ची के साथ घर जाते समय हुआ सड़क ह... - CG Sandesh

महासमुंद : पत्नी, साली और बच्ची के साथ घर जाते समय हुआ सड़क हादसा.

महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी चण्डी मंदिर गेट के पास सड़क दुर्घटना में अपनी पत्नी, साली और बच्ची के साथ घर जा रहे व्यक्ति को चोट आई है. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

प्रार्थी सुनील कुमार गारूडिंक ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल 23 को जब वह अपनी पत्नि डुमेश्वरी लोधी, साली लेखा लोधी, बच्ची राम्या गारूडिंक को अपने मोटर सायकल हीरो डिलक्स क्र0 CG 04 LH 4513 से फुलवारी थाना पटेवा से मोटर सायकल में बैठा कर अपने घर आरंग वापस आ रहा था, तो करीब 12.10 बजे एनएच 53 रोड 

बिरकोनी चण्डी मंदिर गेट के पास पीछे से आ रही बोलेरो वाहन क्र0 CG 06 GU 4140 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

जिसके बाद सभी को डायल 112 में जिला अस्पताल महासमुन्द भेजकर ईलाज कराया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें