महासमुंद जिले की 4 बेटियों सहित 5 ने 10वीं की मेरिट सूची में बनाई जगह
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले के 5 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है.
एक लव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंडा की छात्रा स्मृति साहू ने प्रावीण्य सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया है. स्मृति ने 600 अंक में 584 अंक हासिल कर 97.33% अंक अर्जित किया है. महासमुंद क्षेत्र के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय किसडी की छात्रा बिंदिया प्रधान ने 97.17 % अंक हासिल कर मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है.
इसी तरह एक लव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंडा की छात्रा अमीषा पटेल ने 97.17% अंक अर्जित कर मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है. इसी स्कूल के छात्र त्रिभूवन स्वामी जैसवाल ने भी 97.17% अंक अर्जित कर मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है.
सरायपाली क्षेत्र के के.जी. कान्वेंट स्कूल की छात्रा रश्मि प्रधान ने 96.83% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में 10वें स्थान पर जगह बनाई है. रश्मि ने 600 अंक में 581 अंक प्राप्त किया है.
छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं.
10 वीं रिजल्ट - क्लिक करें
12 वीं रिजल्ट - क्लिक करें